{"_id":"68ed5dcfe2ce8c0d1703fc4a","slug":"will-make-main-roads-pothole-free-by-running-a-campaign-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143759-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अभियान चलाकर मुख्य सड़कों को बनाएगा गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अभियान चलाकर मुख्य सड़कों को बनाएगा गड्ढामुक्त
Tue, 14 Oct 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27- सोनीपत के शहरी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करती एसएमडीए
सोनीपत। जिले की मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सोमवार को एसएमडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए मोना श्रीनिवास ने शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए एसएमडीए प्रतिबद्ध है। इस कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
श्रीनिवास ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की दिशा में जिले में भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में अब तक 90 सड़कों (27.025 किमी) को गड्ढामुक्त करवाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सड़कों के बीच बने डिवाइडर के किनारों का सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। इसके अलावा थर्मोप्लास्टिक पेंट व आवश्यक सड़क फर्नीचर भी लगाया जा रहा है।
सड़कों के किनारे मरम्मत कार्य, मुख्य सड़कों व डिवाइडर किनारे लगे पेड़ों की छंटाई का काम भी जारी है। इस अभियान के तहत मुख्य मार्गों के साथ प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूट पर आने वाली सड़कों की सफाई, लाइन मार्किंग, साइन बोर्डों की मरम्मत, जलभराव निवारण के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ए मोना श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्य में तेजी लाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि काम के निष्पादन के दौरान लोगों को आवागमन के दौरान असुविधा न हो। अधिकारियों ने बताया कि जिन सड़कों पर गड्ढे या उबड़-खाबड़ स्थान पाए गए हैं, वहां मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।