{"_id":"610eebf18ebc3ef409460717","slug":"will-convert-bronze-into-gold-in-next-olympics-bajrang-punia-sonipat-news-rtk6203133138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले ओलंपिक में कांस्य को स्वर्ण में बदलूंगा : बजरंग पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले ओलंपिक में कांस्य को स्वर्ण में बदलूंगा : बजरंग पूनिया
विज्ञापन
बजरंग पूनिया।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले को एकतरफा बनाने वाले प्रदेश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को स्वर्ण पदक न जीत पाने का मलाल है। देश के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद बजरंग पूनिया ने शनिवार को अमर उजाला से फोन पर विशेष बातचीत में कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना लेकर गया था, लेकिन मेरा वह सपना पूरा नहीं हो पाया। जिसका हमेशा मलाल रहेगा। अगले ओलंपिक में कांस्य पदक को स्वर्ण में जरूर बदलूंगा।
बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारे अध्यक्ष बृजमोहन व प्रशिक्षक जगमहेंद्र, कुलदीप व राजीव तोमर चाहते थे कि मैं देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाऊं। मैं ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने व फेडरेशन ने कहा है कि इस बार कांस्य पदक से खुशी मनाते हैं, लेकिन अगली बार स्वर्ण से कम ना हो। अब हमारे दो पदक हैं रजत व कांस्य। सभी कोच व फेडरेशन को बधाई।