{"_id":"6671c43439b54daf8900ff79","slug":"wife-was-murdered-for-pressuring-her-to-stay-away-from-parents-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119878-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 18 Jun 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बैंयापुर खुर्द में पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के
सोनीपत। गांव बैंयापुर खुर्द में प्रेम विवाह के आठ वर्ष बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी उस पर माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रही थी। इसके चलते घर में कलह होता था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
गांव मल्हा माजरा निवासी नंबरदार राजेश ने पुलिस को बताया था कि उनकी बुआ कमला गांव बैंयापुर खुर्द में विवाहित हैं। उनके फुफेरे भाई रवि ने वर्ष 2016 में महमूद गांव की मोनिका से घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। रवि की बहन महमूदपुर में विवाहित है। जहां पर मोनिका व रवि की जान पहचान हो गई थी। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों करीब सात साल से हिसार में किराए पर रह रहे थे। रवि व मोनिका के पास दो बेटे हैं। रवि 15 दिन पहले ही मोनिका व दोनों बच्चों को साथ लेकर अपने घर आ गया था। राजेश ने बताया था कि रविवार को उनके फूफा प्रेम ने कॉल कर बताया था कि रवि व उसकी पत्नी मोनिका का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें रवि ने आवेश में आकर अपनी पत्नी मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। वह मौके पर पहुंचे थे। जिस पर पुलिस को अवगत कराया था। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी मनोज की टीम ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
वर्जन
गांव बैंयापुर खुर्द में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने बताया है कि वह कई साल बाद अपने माता-पिता के साथ रहने आया था। उनकी पत्नी उनसे अलग रहने को कहती थी। जिससे झगड़ा होने लगा था। इसी में वारदात को अंजाम दिया।-इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत