फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife of main accused arrested in power lifter's murder

Sonipat News: पावर लिफ्टर की हत्या में मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wife of main accused arrested in power lifter's murder
सोनीपत। प्रगतिनगर की गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सरगथल हॉल ककरोई रोड स्थित विकास नगर निवासी वंश (20) दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से स्नातक की डिग्री कर रहे थे। वह विकास नगर में ही दूध की डेयरी चलाते थे। वंश राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर थे और दिल्ली में आयोजित नेशनल बेंच प्रेस प्रतियोगिता में रजत व स्टेट लेवल पर सोना भी जीत चुके थे। वंश के चाचा ब्रजेश ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वंश रविवार को प्रगतिनगर में अपनी परिचित अक्षिता के घर मोबाइल की डाटा केबल लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने बाइक को अक्षिता के पड़ोसी कुलदीप के घर के बाहर खड़ा कर दिया था। इसे लेकर कुलदीप संग वंश का झगड़ा हो गया था। इसमें अक्षिता व उनकी बहन इशिका को बचाव को आई तो कुलदीप ने उनकी पिटाई कर मारने की धमकी दी थी। बाद में कुलदीप ने पिस्तौल से वंश को पांच गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस एक किशोर अभिरक्षा में ले चुकी है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed