फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the wind direction changed, fog spread, problems increased

Sonipat News: हवा का रुख बदला तो छाया कोहरा, बढ़ी परेशानी

Thu, 30 Jan 2025 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
When the wind direction changed, fog spread, problems increased
फोटो 18- सोनीपत में कोहरे के बीच स्कूल जाते नन्हे विद्यार्थी। संवाद
सोनीपत। वातावरण में नमी बढ़ने और सुबह हवा की गति धीमी होते ही जिले में कोहरे ने फिर दस्तक दे दी। हवा का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे ठंड से हल्की राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे की वजह से दृश्यता क्षमता 50 मीटर तक सिमट कर रह गई थी। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह नौ बजे कोहरे का असर कम हुआ तो वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और बादल छाने के साथ कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सप्ताह में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से 3 से 6 फरवरी तक बारिश के आसान बने रहेंगे। इससे रबी सीजन की फसलों को फायदा मिलेगा। सबसे अधिक लाभ गेहूं की फसल को होगा।


----
बुधवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा का रुख बदल गया है। वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह कोहरा छाया रहा। फरवरी के पहले सप्ताह में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed