{"_id":"67644c328a5303e2280b8aa9","slug":"when-the-truck-applied-brakes-the-car-coming-behind-it-collided-woman-died-sonipat-news-c-197-1-snp1001-129540-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार टकराई, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रक के ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार टकराई, महिला की मौत
Thu, 19 Dec 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बीसवां मील के पास नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर चढ़ते समय आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार उसमें टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और चार अन्य चोटिल हो गए। पुलिस ने कार चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव महलाना निवासी रमेश कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत अदालत में मुंशी हैं। वह अपनी मां मूर्ति, पत्नी सोनिया, मौसी राजबाला व पूनम के साथ बादली जा रहे थे। जब वह बीसवां मील के पास से केएमपी पर चढ़ने लगे तो आगे तेज रफ्तार में ट्रक आया और आगे चलने लगा। अचानक ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में वह सभी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौसी राजबाला की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।