फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   when cm reached the villages, the problem of electricity and no watter in the canals arose

सीएम गांवों में पहुंचे तो बत्ती गुल मिली, लोगों ने कहा बिजली-पानी नहीं मिल रहा, बिजली का शेड्यूल बदला व नहर में पानी तुरंत छुड़व

Sat, 04 Jul 2020 08:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
when cm reached the villages, the problem of electricity and no watter in the canals arose
सीएम के आदेश देने के कुछ घंटे बाद ही नहर में छोड़ा गया पानी - फोटो : Sonipat
अंकित चौहान
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही की उस समय हद हो गई, जब सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को बरोदा हल्के के गांवों में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे और उस समय भी बत्ती गुल मिली। सीएम के सामने लोगों ने साफ कहा कि बिजली व पानी नहीं आने से बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली नहीं आने से जहां गर्मी में हालत खराब हो रही है, वहीं नहरों व रजवाहों में पानी नहीं छोड़ने से फसलों में सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। सीएम मनोहर लाल ने तुरंत ही बिजली का शेड्यूल बदलकर ज्यादा घंटे बिजली देने की घोषणा कर दी, वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों व रजवाहों में पानी छोड़ने के आदेश दिए। इसके साथ ही 2022 तक हर घर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने का वादा किया। सीएम के आदेश का इतना असर दिखाई दिया कि नहरों में शाम तक ही पानी छोड़ दिया गया, जिससे कई गांवों के किसानों की समस्या का समाधान हो गया।

सीएम मनोहर लाल शनिवार को बरोदा हलके के गांव चिड़ाना, मुंडलाना, माहरा व रूखी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंच गए। वहां के ग्रामीणों ने सीएम को बताया कि उनके यहां बिजली चंद घंटे आती है और बिजली निगम के अधिकारी समस्या तक का समाधान नहीं करते हैं। नहरों व रजवाहों में पानी तक नहीं आ रहा है, जिससे फसलों में सिंचाई की समस्या खड़ी हो रही है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार सभी 90 हलकों में समान विकास करा रही है, उनमें कोई भाजपा का विधायक रहे या विपक्ष का विधायक। इस तरह बरोदा की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि बरोदा हलके के 13 गांवों बिलबिलान, आंवली, गिवाना, बली ब्रह्मणान, कटवाल, रिवाड़ा, पुट्ठी, रभडा, रुखी, एसपी माजरा, भंडेरी, खानपुर खुर्द, माहरा गांवों में रविवार से ही 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके साथ ही अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति बढ़ाकर 14 घंटे से 16 घंटे की जाएगी। इसके अलावा खेतों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि इस समय प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है और सभी निगम मुनाफे में चल रहे हैं। उन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों से कहा कि वह 10 हार्स पावर तक की मोनोब्लाक मोटर अब खुद खरीद सकते हैं और इसके लिए बिजली निगम उनके पूरे पैसे लौटाएगा। सीएम मनोहर लाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देेश दिए कि सभी नहरों, माइनरों, राजवाहों व खालों की सफाई कर सिंचाई का पानी टेल तक पहुंचाया जाए। बरोदा हलके के 22 गांवों में बरसाती पानी भरने से हर साल फसल खराब होने की समस्या के स्थाई समाधान के लिए दो दिन में कार्ययोजना तैयार कर सौंपने के निर्देश भी सीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। सीएम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही बरोदा उपचुनाव में लोगों को सकारात्मक सोच के साथ अपने वोट डालने की सलाह दी। वहीं सीएम के जाते ही जहां बिजली का शेड्यूल बदल दिया गया, वहीं मोई हुड्डा से रूखी, माहरा, पुट्ठी, आंवली, गुमाना, बिलबिलान, जसराना के लिए नहर में पानी छोड़ा गया। जिससे इन सभी गांवों के किसानों की समस्या का समाधान हो गया।

बरोदा क्षेत्र के गांवों में समस्या सुनते सीएम मनोहर लाल

बरोदा क्षेत्र के गांवों में समस्या सुनते सीएम मनोहर लाल- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed