{"_id":"62d458016c5fab179c36b3fe","slug":"when-accused-of-theft-the-person-hanged-himself-sued-the-neighbor-sonipat-news-rtk652529677","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोप लगा तो व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पड़ोसी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का आरोप लगा तो व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान, पड़ोसी पर मुकदमा
विज्ञापन
चोरी का आरोप लगने से आहत व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान
पत्नी का आरोप, पड़ोसी ने टावर से बैटरी चोरी करने का लगाया था झूठा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राई (सोनीपत)। चोरी का आरोप लगाने से आहत गांव खेवड़ा के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की पत्नी ने इल्जाम लगाया कि पड़ोसी ने उसके पति पर चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे आहत होकर उसके पति ने जान दी है। पुलिस ने महिला के बयान पर पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खेवड़ा निवासी मनोज (43) ने अपने घर के अंदर तूड़े (भूसा) के कमरे में फंदा लगा लिया। मनोज की पत्नी सुमन घर पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। सुमन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसका पति मजदूरी करता था। उनका एक बेटा व एक बेटी हैं। उसके पति पर पड़ोसी आनंद ने टावर की बैटरी चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे उसका पति आहत था। आनंद ने उसके पति से कहा था कि चोरी करने से अच्छा तो तू आत्महत्या कर लेता। इसी परेशानी व झूठे आरोपों से आहत होकर उसके पति ने घर में तूड़े के कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही महिला के बयान पर पड़ोसी आनंद के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
गांव खेवड़ा में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने पड़ोसी पर उसके पति को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। जिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।