फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat got moisture due to drizzle, 43 thousand quintals sold in Sonipat market after sunshine

Sonipat News: बूंदाबांदी के चलते गेहूं में आई नमी, धूप होने बाद सोनीपत मंडी में 43 हजार क्विंटल बिका

Tue, 23 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Wheat got moisture due to drizzle, 43 thousand quintals sold in Sonipat market after sunshine
सोनीपत की अनाज मंडी में खुले में पड़े गेहूं के ढेर और गेहूं से भरे बैग। संवाद
सोनीपत। किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन ने मंडियों व खरीद केंद्रों से गेहूं के उठान पर जोर दिया है। वहीं रविवार रात हुई बूंदाबांदी के चलते गेहूं में नमी आने के बाद किसानों की परेशानी बढ़ा दी। रविवार रात सोनीपत व गोहाना अनाज मंडी में 70 हजार क्विंटल गेहूं की ढेरियां खुले में पड़ी रहीं। धूप खिलने के बाद खरीद एजेंसियों की ओर से गेहूं की खरीद शुरू की जा सकी।
विज्ञापन

इसके चलते धूप खिलने के बाद सोनीपत मंडी में 43 हजार क्विंटल गेहूं की बिक्री हुई। प्रशासन की ओर से सोनीपत, मुरथल व नाहरा मंडी से शनिवार को 15530 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। अधिकारियों के अनुसार गोदामों में उपायुक्त के निरीक्षण के बाद वहां पर मजदूरों की समस्या कम हो गई है। जिसकी वजह से उठान में तेजी आएग। इसका असर आने वाले चार से पांच दिन में दिखाई देने लगेगा। मंडियों में लगातार आवक बढ़ रही है। लेकिन आवक के हिसाब से गेहूं का उठान नही हो पा रहा था। ऐसे में सरकार ने रविवार को गेहूं खरीद प्रक्रिया को रोककर सिर्फ अधिक से अधिक गेहूं का उठान करवाने के निर्देश जारी किए थे। जिले की मंडियों में अब तक 21.86 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से 8.56 लाख क्विंटल गेहूं का उठान किया जा सका है। 13.29 लाख क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed