फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat crop on three acres and grass on 20 acres burnt

Sonipat News: तीन एकड़ में गेहूं की फसल और 20 एकड़ में फांस जले

Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop on three acres and grass on 20 acres burnt
फोटो 30: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास खेत में फांस में लगी आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछ - फोटो : mathura
सोनीपत। गांव कुमासपुर व दीपालपुर के पास बुधवार दोपहर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व फांस में आग लग गई। किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई कर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव कुमासपुर के पास बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गेहूं की फसल में आग लई। किसानों ने आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई करनी शुरू कर दी। आग ज्यादा बढ़ती देखकर किसानों ने दमकल विभाग को अवगत करवाया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से गांव कुमासपुर के कृष्ण कुमार की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई तो 20 एकड़ में फांस भी जल गए। इससे कुमासपुर व दीपालपुर के किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed