फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat crop burnt due to short circuit spark

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं की फसल जली

Fri, 19 Apr 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt due to short circuit spark
सोनीपत के विकास नगर के नजदीक खेत में गेहूं की फसल में लगी आग की उठती लपटें व बुजाने का प्रयास
सोनीपत। मुरथल रोड पर विकास नगर के नजदीक बिजली के तारों की शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। लोगों ने फसल को बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव रेवली निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उसकी चिंगारी से एक एकड़ फसल जल गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस से मिली सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछारें करके तुरंत आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं, गांव मुरथल में ताजपुर रोड पर बुधवार को तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की ढाई एकड़ फसल जल गई। पीड़ित किसान कुलदीप ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचना दी थी। अग्निशमन गाड़ी के आने से पहले आग बढ़ने से रोकने के लिए फसल पर ट्रैक्टर से जुताई भी की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू कर लिया था। पुलिस कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। साथ ही कुलदीप ने बिजली निगम के खिलाफ मुरथल थाने में शिकायत दी थी, लेकिन थाने में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने वीरवार को डीसीपी कार्यालय में जाकर शिकायत दी। उनका कहना था कि ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed