फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   What kind of model school is this...not rooms, students forced to study in the verandah

ये कैसा मॉडल स्कूल...कमरें नहीं, बरामदे में पढ़ने काे मजबूर विद्यार्थी

Sat, 02 Oct 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
What kind of model school is this...not rooms, students forced to study in the verandah
स्कूल में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग को लेकर राई विधायक के भाई माईराम कौशिक को - फोटो : Sonipat
गांव बढ़मलिक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को कमरों की कमी के चलते बरामदे में बैठने पर विवश होना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने की मांग के लिए शुक्रवार को अभिभावक राई विधायक मोहनलाल बड़ौली के निवास पर पहुंचे। यहां राई विधायक के नाम उनके भाई माईराम कौशिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अभिभावक सरस्वती, नीतू रानी, कौशल, रीमा, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, शिव कुमार सहित अन्य ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि बढ़मलिक के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 1900 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में कमरों की कमी के कारण विद्यार्थियों को बरामदे में बैठना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए उचित वातावरण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के साथ लगते खाली पड़े डायट भवन में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था करवाई जाए, ताकि वे बेहतर माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed