{"_id":"69e0d9174648552377008cc0","slug":"welding-sets-motors-and-iron-stolen-from-closed-factory-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152519-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बंद फैक्टरी से वेल्डिंग सेट, मोटरें और लोहा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बंद फैक्टरी से वेल्डिंग सेट, मोटरें और लोहा चोरी
Thu, 16 Apr 2026 06:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रायपुर स्थित बंद पड़ी फैक्टरी से सामान चोरी होने पर गांव रायपुर हॉल सेक्टर 15 निवासी रमेश चंद्र खत्री ने सेक्टर 27 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उनकी फैक्टरी गांव के प्राथमिक स्कूल के पास है। वह लंबे समय से बंद थी।
रमेश चंद्र खत्री ने बताया कि फैक्टरी से वेल्डिंग सेट, मशीनों की मोटरें और काफी मात्रा में लोहा रखा हुआ था। 12 अप्रैल को जब वह फैक्टरी में पहुंचे तो आगे से शटर उठा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो पिछला दरवाजा भी खुला हुआ था। सामान की जांच करने पर पांच वेल्डिंग सेट, 5 मोटरें और काफी मात्रा में लोहा गायब था। रमेश ने बताया कि चोरी पहली मार्च से 12 अप्रैल के बीच हुई है। संवाद