फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to the students who returned with the first runner-up trophy in the Inter-Zonal Youth Festival

Sonipat News: अंतर जोनल युवा महोत्सव में प्रथम रनर-अप ट्रॉफी लेकर लौटी छात्राओं का स्वागत

Sat, 15 Nov 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the students who returned with the first runner-up trophy in the Inter-Zonal Youth Festival
फोटो 04- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रथम रनर-अप ट्रॉफी के साथ प्राचार्य डाॅ. मंजुल
सोनीपत। अंतर जोनल युवा महोत्सव में प्रथम रनर-अप ट्रॉफी जीतने पर छात्राओं का जीवीएम कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। महोत्सव का आयोजन रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्राओं ने महोत्सव की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने स्टाफ सदस्यों के साथ विजेताओं का स्वागत किया। संयोजक प्राध्यापिका अर्चना खुराना ने बताया कि एमडीयू रोहतक में हुए अंतर जोनल युवा महोत्सव में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की टीमों ने 17 स्पर्धाओं में भाग लिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने समूह गायन, एक-अंकी हिंदी नाटक, संस्कृत नाटक, शास्त्रीय नृत्य, एकल नृत्य, पोस्टर बनाओ, पश्चिमी एकल गायन, अंग्रेजी कविता व संस्कृत भाषण जैसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं के प्रयास व उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा। महाविद्यालय में युवा महोत्सव की सह संयोजक प्राध्यापिका डाॅ. प्रियंका, प्रभारी प्राध्यापिका कमलेश चोपड़ा, रोजी चोपड़ा, संगीता शर्मा, रोहिणी मदान, डाॅ. वंदना मलिक, डाॅ. अनीता सैनी, रजनी कत्याल, डाॅ. किरण कपूर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
छात्राओं ने इन स्पर्धाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
छात्राओं ने 8 स्पर्धाओं में प्रथम, 4 में द्वितीय, 5 स्पर्धाओं में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कोरियोग्राफी में हरियाणवी समूह नृत्य, हरियाणवी समूह गायन, अंग्रेजी वाद-विवाद(पक्ष-विपक्ष), एकल नृत्य (महिला), पश्चिमी एकल गायन, कार्टून बनाओ स्पर्धा में प्रथम, समूह गायन (सामान्य), शास्त्रीय नृत्य, पैट्रिक सस्वर पाठ, हरियाणवी स्वर पाठन, अंग्रेजी वाक-कला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी एकांकी नाटक, संस्कृत नाटक, अंग्रेजी कविता पाठ, संस्कृत भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ, फिल्म स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed