फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome to the bronze medal winner

Sonipat News: कांस्य पदक विजेता का स्वागत

Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Jan 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the bronze medal winner
फोटो 08- सोनीपत के गांव राठधना स्थित चौ. सूरत सिंह कुश्ती अकादमी के प्रशिक्षक राजेश कुमार व अन्
सोनीपत। गांव राठधना स्थित चौ. सूरत सिंह कुश्ती अकादमी में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता की कांस्य पदक विजेता तानिया फोगाट का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता पंजाब के बठिंडा स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में 14 से 17 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तानिया ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलो भार वर्ग में प्रतिभागिता की थी। जिसमें तानिया ने बेहतर खेल दिखाया था। तानिया ने प्रतियोगिता में लगातार पांच मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने बताया कि तानिया फोगाट ने कांस्य पदक जीता था। तानिया ने इससे पहले भी साल 2024 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। साल 2024 में ही राजस्थान के जयपुर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अकादमी की भानु ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed