फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wedding celebration turns into mourning: Cousin shot dead over old rivalry, groom injured

मातम में बदला शादी का जश्न : पुरानी रंजिश के झगड़े में ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, दूल्हा घायल

Sat, 08 Feb 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Wedding celebration turns into mourning: Cousin shot dead over old rivalry, groom injured
फोटो :27: सोनीपत के गोहाना स्थित गार्डन में युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सीआईए
सोनीपत। गोहाना में पानीपत रोड स्थित दीपांशी गार्डन में आयोजित हरियाणा पुलिस के सिपाही की सगाई व मंडा पूजा कार्यक्रम के दौरान हमलावरों ने दूल्हे के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान दूल्हा भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। हमलावरों ने दूल्हे के भाई व उनके दोस्त के साथ रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी (अपराध) नरेंद्र कादियान ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दीपांशी गार्डन में देर रात शादी समारोह में युवक की हत्या कर दी गई। मामले को लेकर गांव गढ़ी उजाले खां निवासी अनुज लठवाल ने शुक्रवार को पुलिस को बताया है कि उनके छोटे भाई अजीब (26) की शादी को लेकर वीरवार को कार्यक्रम था। अजीब 14 माह पहले ही हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए हैं। गोहाना में फव्वारा चौक पर इंश्योरेंस कंपनी चलाने वाले अनुज ने बताया कि उनके कार्यालय के पास डॉ. पवन ने रोहतक नर्सिंग होम बना रखा है। उनकी डॉ. पवन से अच्छी दोस्ती है। वीरवार रात को अजीब की सगाई व मंडा पूजा का कार्यक्रम गार्डन में रखा था। वीरवार को देर रात सभी खुशियां मना रहे थे। उसी दौरान डॉ. पवन व उनसे पुरानी रंजिश के रखने वाले गांव बरोदा निवासी सुनील, मूलरूप से गांव गामड़ी हॉल विष्णु नगर गोहाना निवासी नरेंद्र उर्फ नदरू, गामड़ी निवासी देवेंद्र उर्फ पटवारी अपने तीन-चार साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर गार्डन में पहुंच गए। आरोपी हाथों में लाठी-डंडे व पिस्तौल लिए थे। उन्होंने आते ही उनके व उनके दोस्त डॉ. पवन पर हमला कर दिया। उनके भाई अजीब, ममेरे भाई गांव गढ़ी सिसाना निवासी जयदीप (32) व उनके चचेरे भाई रोहित बीच-बचाव करने लगे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली जयदीप के सीने में लगी और दूसरी अजीब के हाथ में लगी। तीन-चार गोलियां चलाने से गार्डन में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। वह अजीब व जयदीप को लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां से उन्हें खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर जयदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जयदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में एसीपी ऋषिकांत व सीआईए गोहाना की टीम ने दो आरोपियों सुनील व देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed