फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather takes a turn: From light drizzle to heavy downpours; clouds set to be generous for the next four days starting today.

मौसम ने ली करवट : कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, आज से चार दिन मेहरबान रहेंगे बादल

Mon, 06 Jul 2026 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 04:50 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn: From light drizzle to heavy downpours; clouds set to be generous for the next four days starting today.
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते दोपहिया वाहन सवार। संवाद
सोनीपत। जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अगले चार दिनों तक जिले में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी व तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा लेकिन दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी हुई जबकि कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई जिससे सड़कों और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

बादलों की घनी परत के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान रोपाई को मिलेगी रफ्तार
मानसून की सक्रियता ने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान ला दी है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 90 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई होनी है लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अब तक आधे से भी कम क्षेत्र में रोपाई का काम पूरा हो पाया है। लगातार बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आएगी और किसानों को सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही हरे चारे की फसलों को भी इसका लाभ मिलेगा।


खरखौदा में बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज
खरखौदा क्षेत्र में रविवार को हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। उमस से परेशान लोगों को राहत मिली और बाजारों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। बच्चों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। शाम तक बादलों की आवाजाही बनी रही और रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा।


मौसम विशेषज्ञों डॉ. प्रेमदीप का कहना है कि जिले में मानसून अब सक्रिय हो चुका है और चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते दोपहिया वाहन सवार। संवाद

फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में सड़क पर भरे बारिश के पानी से गुजरते दोपहिया वाहन सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed