फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Sunny throughout the day, drizzle brought relief in the evening

मौसम : दिन भर खिली रही धूप, शाम को बूंदाबांदी ने दिलाई राहत

Wed, 28 Aug 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Weather: Sunny throughout the day, drizzle brought relief in the evening
सोनीपत। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार को दोपहर के बाद आसमान पर घने काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुककर दो बार हुई बारिश के साथ ही चली हवाओं से जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन तक बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में बदलाव आ रहा है। मंगलवार को भी सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को राहत मिली। सोनीपत में 6.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही।
विज्ञापन



धान उत्पादक किसानों को बारिश का इंतजार

मौसम में आए परिवर्तन और आसमान पर छाए बादलों से धान उत्पादक किसानों को अच्छी बारिश की आस जगी थी। हालांकि बूंदाबांदी कुछ देर के बाद थम गई। किसानों का कहना है कि बारिश होती है तो धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। किसानों का सिंचाई का खर्च बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मौसम में आए परिवर्तन से जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। आगामी दिनों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed