फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Sultry heat increased the problem, temperature started rising again

मौसम : उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, फिर बढ़ने लगा तापमान

Sat, 22 Jun 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Weather: Sultry heat increased the problem, temperature started rising again
सोनीपत। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। तीन दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से तापमान लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से इजाफा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 28 जून से मानसून के दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई थी। इससे तापमान में भी गिरावट आई थी। हालांकि तीन दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मानसून के बाद ही धान रोपाई में आएगी तेजी
जिले में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले आसमान पर छाए बादलों से बारिश की आस जगी थी, लेकिन आसमान में बादल तो छाए, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। किसानों का कहना है कि बारिश होने के बाद ही धान रोपाई के काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 28 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिल सकेगी।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed