फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   weather, rainfall, air

मौसम में आज से होगा बदलाव, आंधी-बारिश का करना पड़ सकता है सामना

Mon, 31 May 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
weather, rainfall, air
सोनीपत। मौसम विभाग ने समुद्री चक्रवात का प्रभाव जिले में भी पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई की रात से मौसम खराब हो सकता है। लोगों को 31 मई और एक जून को तेज आंधी के साथ ही हल्की बारिश का सामना करना पड़ेगा। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। अब समुद्री चक्रवात यास का प्रभाव जिले के मौसम पर पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रेमदीप सिंह बताते हैं कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन यास के आंशिक प्रभाव से नमी वाली हवाएं बिहार व उत्तरप्रदेश होते हुए हरियाणा तक 30 मई की रात तक पहुंचने की संभावना है। जिससे 30 मई की रात से मौसम में बदलाव होगा। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ जो अब पाकिस्तान में है, उसके आंशिक प्रभाव से राजस्थान के ऊपर दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इससे सोनीपत में 30 मई की देर रात से 1 जून के बीच तेज हवाओं के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed