फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Light rain with strong wind, chilly life

मौसम : तेज हवा के साथ आई हल्की बारिश, ठिठुरा जीवन

Tue, 07 Jan 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Weather: Light rain with strong wind, chilly life
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार सुबह जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के साथ ही शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। गर्म कपड़ों में लिपटने के बावजूद लोग ठंड से कांपते रहे। जिले में औसतन तीन एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे कई मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि कोहरा एक बार फिर परेशान कर सकता है। जिले में रविवार से ही मौसम परिवर्तनशील बना हुआ था। हवा की गति उत्तर-पश्चिमी से बदलकर पूर्वी हो गई थी। वातावरण में नमी बढ़ने से सोमवार तड़के करीब चार बजे आसमान काले बादलों से घिर आया। कुछ ही देर में तेज हवा चलने लगी और गरज के साथ जिले के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। आसमान में छाए बादलों के बीच से दिन में कुछ देर के लिए सूर्य चमके और फिर बादलों में छिप गए। इससे जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन


गेहूं उत्पादक किसानों के खिले चेहरे
सोमवार को हुई बारिश से गेहूं सहित रबी सीजन की अधिकतर फसलों को फायदा पहुंचा है। जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि पिछले दिनों पड़ा कोहरा गेहूं, सरसों सहित अधिकतर फसलों के लिए फायदेमंद नहीं था। कोहरे में सरसों की बढ़वार रुक जाती है। गेहूं में भी बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। सोमवार को हुई बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत : 05 एमएम
खरखौदा : 06 एमएम
राई : 04 एमएम
खानपुर : 03 एमएम

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। 10 से 13 जनवरी के बीच फिर से मौसम के मिजाज में बदल सकता है। आगामी दिनों में कोहरा छाने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केेंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed