फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather... It rained all night, drizzle in the morning

Sonipat News: मौसम... रातभर बरसे बदरा, सुबह बूंदाबांदी

Sun, 29 Dec 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weather... It rained all night, drizzle in the morning
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार रात को बारिश होती रही। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। हालांकि उसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने के बावजूद हवा की गति धीमी होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.0 दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह आठ बजे तक जारी बारिश के आंकड़े में सोनीपत ब्लॉक में 10 एमएम, गन्नौर में 15 एमएम, गोहाना में 8 एमएम, खानपुर में 21 एमएम और राई ब्लाक में 15 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन में सोनीपत में 48 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed