{"_id":"6001e1258ebc3e30971080e7","slug":"weather-fog-vehicle-cold-season-sonipat-news-rtk5910625168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन कोहरे का कहर, 10 मीटर दृश्यता में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन कोहरे का कहर, 10 मीटर दृश्यता में रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
जीटी रोड पर कोहरे के कारण दिन में भी लाइट जलाकर चलते वाहन चालक।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। ठंड के साथ कोहरे का असर जारी है। लगातार दूसरे दिन कोहरा छाने से वीरवार की रात दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने से ठिठुरन का सामना करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकलने व हवा की गति कम होने से तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दोपहर में सर्दी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह सुबह-शाम घनी सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलेगी।
मकर संक्रांति को दिनभर घना कोहरा छाया रहा। दिन ढलते ही कोहरे की चादर और घनी हो गई थी, जिसके चलते रात में दृश्यता कम हो गई। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की गति प्रभावित हुई। वाहन रेंगकर चलते रहे। दोपहर में 12 बजे हल्की धूप निकलने के बाद कोहरा कम हुआ। घने कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। ज्यादातर ट्रेन तीन से चार घंटे तक देरी से चलीं।
--
पांच दिन का अनुमानित तापमान
16 जनवरी 06/16
17 जनवरी 05/16
18 जनवरी 07/17
19 जनवरी 08/18
20 जनवरी 07/18
--
पुलिस और परिवहन विभाग ने जारी की गाइडलाइन
परिवहन विभाग और पुलिस ने घने कोहरे के चलते यातायात में सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके लिए चालकों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही निर्माणाधीन मार्गों पर चमकने वाले बोर्ड लगाने, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने और खराब मार्गों पर संकेतक लगाने के आदेश दिए हैं। वीरवार को ही दृश्यता कम होने से जिले में कई स्थानों पर हादसे हुए थे।
विज्ञापन
--
एनएचएआई को नोटिस
उपायुक्त ने नवंबर में एनएचएआई को निर्देश दिए थे कि एक सप्ताह में सफेद पट्टी और जरूरत के अनुसार चमकने वाले बोर्ड, संकेतक व प्रकाश की व्यवस्था करके एक सप्ताह में उतार दें। कराए गए कार्यों के फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराए जाने थे। उसके बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसके चलते एडीसी ने एनएचएआई को नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया कि आदेशों की अवहेलना करने के मामले में क्यों ने आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
--
हवा की गति कम रहने से तापमान में गिरावट के बावजूद ठिठुरन से राहत मिलेगी। दोपहर में धूप निकलने पर सामान्य मौसम का अहसास होगा। सुबह-शाम भीषण सर्दी, कोहरे व पाले का सामना अभी करना होगा।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र।