फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Fog troubled the night, mercury dropped by five degrees due to cold wave.

मौसम : रात को कोहरे ने किया परेशान, शीतलहर चलने से पांच डिग्री गिरा पारा

Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Weather: Fog troubled the night, mercury dropped by five degrees due to cold wave.
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही बुधवार सुबह कोहरे ने लोगों को परेशान किया। हालांकि सुबह नौ बजे कोहरा छंटने के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री ही वृद्धि हुई है। हालांकि रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आई है। सप्ताह के अंत में मौसम में फिर से बदलाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार रात को ही कोहरा गहराने लगा था। कोहरा बुधवार सुबह करीब 9 बजे शीतलहर चलने से छंट गया। बर्फीली हवाओं से लोग कांपते रहे। कुछ देर बाद धूप खिल गई, जिसने लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई। रात को कोहरा छाने व शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े चार डिग्री तक की गिरावट आई, वहीं धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब साढ़े पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि बुधवार रात को फिर कोहरा छाने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन




10 जनवरी से फिर आएगा पश्चिमी विक्षोभ

दिसंबर के अंतिम दिनों से ही जिले में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं। जिसके कारण बारिश हुई है। वहीं एक बार फिर से 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके बाद 11 और 12 जनवरी को बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। 13 जनवरी के बाद शीतलहर का एक दौर शुरू होगा और लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धूप से किसानों को फायदा

बुधवार को निकली धूप ने किसानों को फायदा पहुंचाया है। कई दिनों से ठीक से धूप न निकलने, कोहरा छाने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। बारिश के बाद अब धूप निकलने से फसलों को फायदा होगा। मौसम साफ बना रहा तो किसान खाद और कीटनाशक का छिड़काव भी कर पाएंगे। सोनीपत जिले में 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है।


-
सोमवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही बुधवार को खिली धूप निकली। अब 10 जनवरी से एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके कारण पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। 12 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे।

- डॉ.प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed