{"_id":"62f79951da26eb0aee273f5f","slug":"we-got-an-opportunity-to-remember-and-bow-down-to-the-revolutionaries-kaushik-sonipat-news-rtk6550218125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें क्रांतिकारियों को याद और नमन करने का मिला मौका : कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें क्रांतिकारियों को याद और नमन करने का मिला मौका : कौशिक
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर श्रद्घांजलि अर्पित करने पहुंचे सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली व अन्य। स?
- फोटो : Sonipat
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए न जाने कितने क्रांतिकारी वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज आजादी के इस पर्व के तहत हमें उन सभी क्रांतिकारियों को याद व नमन करने का मौका मिला है। हमारे वीर जवानों के बलिदान व साहस के कारण ही देश की ताकत बढ़ी है। जवानों ने अपने साहस का परिचय देते हुए कई बार दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादियों को खात्मा किया है।
आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल केंद्र, खेवड़ा में सीआरपीएफ के जवानों व विद्यार्थियों ने राष्ट्र भावना को हर घर पहुंचाने के लिए साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में सांसद रमेश कौशिक ने तिरंगा फहराकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली व सीआरपीएफ पश्चिमोत्तर सेक्टर के आईजी मूलचंद पंवार ने शहीद स्मारक पर श्रद्घांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करके की। उन्होंने साइकिल तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले जवानों व विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया। मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हर भारतीय के दिल में राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाने के साथ युवाओं में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को तेज करने का कार्य करेगा। मूलचंद पंवार ने कहा कि युवाओं को शहीदों के साहस से प्रेरणा लेकर देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। उप महानिरीक्षक महेंद्र कुमार ने कहा कि एक जवान पूरी जिंदगी तिरंगे की रक्षा करने के लिए ड्यूटी पर दिन-रात तैनात रहता है।