{"_id":"694703d0d3085a36270227e1","slug":"water-line-leaks-cracks-in-houses-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147011-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेयजल लाइन लीक घरों में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेयजल लाइन लीक घरों में आईं दरारें
Sun, 21 Dec 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21: सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा में पेयजल लाइन लीकेज होने के बाद रोष जताते ग्रामीण। स्रोत:
गन्नौर। गांव पिपली खेड़ा में लांबा चौपाल के पास कई दिन से पेयजल लाइन लीक है। इसकी वजह से आसपास के घरों में दरारेें आने लगी हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया।
रोहतास, राजमल, रमन व दलबीर का आरोप है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार बहते पानी से जमीन कमजोर हो गई है। मकानों की नींव को नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वह प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। मंजीत यादव, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग ने बताया की पिपली खेड़ा गांव में तीन दिन पहले ही पानी की लाइन लीक होने की सूचना मिली है। घराें की दीवारों पर दरार आने की शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। यदि ऐसी स्थिति है तो लाइन को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद