फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Warning of agitation if salaries of sanitation workers are reduced

Sonipat News: सफाईकर्मियों की कटौती होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 23 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if salaries of sanitation workers are reduced
फोटो 01: सोनीपत नगर निगम पार्क में बैठक करते संविदा सफाई कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले संविदा सफाईकर्मियों की बैठक शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में हुई। इसमें मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर नए टेंडर में सफाईकर्मियों की कटौती की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि 1 सितंबर 2023 को नगर निगम की ओर से शहर में सफाई का टेंडर 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है। नगर निगम की ओर से नया टेंडर लगाया जाएगा। उसमें 200 से 300 सफाई कर्मचारियों को ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनीपत शहर में 1000 से ऊपर सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं इनमें से 300 लोगों को कार्य पर रखने की कह रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा, राज्य सचिव राजीव खत्री ने बताया कि निगम अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि किसी भी महिला कर्मचारी को काम पर नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की तरफ से जारी पत्र में साफ लिखा है ठेकेदार बदल हो सकते हैं किंतु किसी भी सफाई कर्मचारी को नहीं हटाया जा सकता। उनकी निगम प्रशासन से अपील है कि उनका रोजगार जारी रखे। अगर प्रशासन व सरकार सफाई कर्मचारियों को नजरअंदाज करती है तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इस दौरान संचालन सचिव सावन कुमार, उप प्रधान रविंद्र, ऑडिटर अंकुश, सहसचिव युधिष्ठिर सौदा, अमित, कोषाध्यक्ष विजय तोमर, सुनील, राहुल, प्रवीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed