{"_id":"69e2a72e20923fde300a638e","slug":"wardnama-2-road-in-hilly-area-in-bad-condition-sewer-and-sanitation-system-also-failed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152595-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डनामा-2: पहाड़ीनुमा इलाके में बदहाल पड़ा रास्ता, सीवर व सफाई व्यवस्था भी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डनामा-2: पहाड़ीनुमा इलाके में बदहाल पड़ा रास्ता, सीवर व सफाई व्यवस्था भी फेल
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में मुरथल रोड पर टूटे पड़े नाले के ढक्कन। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सबसे पुराने पहाड़ी नुमा इलाके वार्ड नंबर 2 में विकास की दरकार है। कभी इसी वार्ड में पुरानी मंडी व तहसील हुआ करती थी आज बदलते जमाने में 50 साल पुरानी सीवर व पेयजल लाइन अब तक नहीं बदली गई।
बेहतर सुविधा न होने के कारण लोगों ने खुद पानी के कनेक्शन कर लिए लेकिन नगर निगम की ओर से इन कनेक्शनों को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं इस इलाके में अमृत योजना के तहत चल रहा ड्रेन नंबर छह का निर्माण आज भी अधर में लटका हुआ है। 500 से ज्यादा परिवार ड्रेन की गंदगी व बदबू से परेशान है।
पहाड़ी नुमा इलाके में स्ट्रीट लाइट का अभाव है। स्ट्रीट लाइट की कमी होने के लिए सुरक्षा भी इस क्षेत्र में बड़ा मुद्दा है। करीब एक साल पहले चोर निवर्तमान पार्षद की ही बुलेट बाइक चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में शुरू हुआ ड्रेन निर्माण का कार्य क्षेत्रवासियों के लिए अब भी आफत बना है। साथ ही रोड किनारे खुली मीट की दुकानें और सड़क किनारे बिखरा पड़ा कचरा लोगों को बदबू से परेशान करता है।
वार्ड नंबर 2 इलाका पहाड़ी नुमा होने के कारण बारिश के सीजन में लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है। अधिकतर मकानों में दरारें आ चुकी हैं लेकिन प्रशासन व सरकार से उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिल सकी। बारिश मौसम में अधिकतर घरों को खाली करा दिया जाता है।
चंद्रपति, धानक बस्ती
ड्रेन की समस्या से लोग वर्षों से परेशान हैं। पहले यहां सुरक्षा के लिए कहीं दीवार थीं तो कहीं डिवाइडर थे। सालों पहले वो टूट गए। अब अधूरे निर्माण की वजह से स्थिति ज्यादा खराब है। गंदगी भी यहां पर बनी रहती है।
विनोद कुमार, क्षेत्रवासी।
कचरे का समाधान नहीं हो पाया है। यहां पर सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे रहते है। कई जगह ऐसी ही स्थिति है। यहां चौपाल के पास भी कचरा के ढेर लगे हैं। कितनी ही बार शिकायत भी दी गई लेकिन यहां से कचरा नहीं उठ पाया है।
कर्मबीर, क्षेत्रवासी।
स्ट्रीट लाइट का अभाव होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अंधेरे में चोरी होने का खतरा रहता है। सफाई व्यवस्था भी बेहतर नहीं है। सुबह सफाई होती है। लोग दोबारा सड़क किनारे कचरा फेंक देते है। डोर-टू-डोर कचरे का उठान नहीं हो रहा है।
राधेश्याम, क्षेत्रवासी।
नगर निगम ने पांच साल में वार्ड में लीपापोती करने का काम किया है। वार्ड में न ही नई सीवर लाइन डाली गई और न ही पेयजल लाइन। पहाड़ी नुमा क्षेत्र के विकास के लिए अलग से प्रावधान करना चाहिए था। आज भी लोग पीने क पानी के लिए तरसते हैं।
रविंद्र दिलावर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, वार्ड नंबर 2
लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर आवाज उठाई। बैठकों में लगातार ड्रेन के मुद्दे को उठाया। ज्यादातर हिस्से में काम पूरा हो चुका है। आदर्श नगर की पुलिया का हिस्सा ही बचा है। गंदगी और सफाई न होने के विरोध में निगम के खिलाफ धरने भी दिए।
सुरेंद्र नैय्यर, निवर्तमान निगम पार्षद, वार्ड-2

फोटो : सोनीपत में मुरथल रोड पर टूटे पड़े नाले के ढक्कन। संवाद- फोटो : samvad