फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ward No. 11: Road width reduced in Kabirpur, roads in Pancham Nagar in bad condition

वार्डनामा 11 : कबीरपुर में सड़क की चौड़ाई घटाई, पंचम नगर में सड़कें खस्ताहाल

Mon, 27 Apr 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ward No. 11: Road width reduced in Kabirpur, roads in Pancham Nagar in bad condition
फोटो: सोनीपत के पंचम नगर में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण खस्ताहाल सड़क। संवाद
सोनीपत। पुराना वार्ड नंबर 13 अब नई वार्डबंदी के बाद वार्ड नंबर 11 में बदल गया है। पुराने वार्ड के अंदर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य कराने का दावा किया जा रहा है लेकिन पंचम नगर की सड़कें खस्ताहाल हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कबीरपुर के लोगों का आरोप है कि एक साल पहले आनंद सिनेमा से कबीरपुर तक आने वाली सड़क की चौड़ाई को कम किया गया है। साथ ही नए इंटरलॉक ब्लॉक की जगह पुराने का इस्तेमाल किया गया है। नई वार्डबंदी होने से जीवन नगर व न्यू जीवन नगर दूसरे वार्ड में स्थानांतरित हो गए हैं।
विज्ञापन


नए वार्ड नंबर-11 में शामिल लोगों को पांच साल में सीवर ओवरफ्लो से राहत मिली है लेकिन गंदगी और टूटी सड़कों के कारण लोग आज भी परेशानी उठा रहे है। उनका कहना है कि कबीरपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से आनंद सिनेमाघर तक जाने वाली सड़क को छोटा किया गया है। नए इंटरलॉक ब्लॉक की जगह पुराने का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पंचम नगर में सीवर व्यवस्था खराब है। समय पर सीवरों की सफाई न होने के कारण सड़कें टूट रही हैं। कई जगह गलियां और मुख्य सड़क जर्जर हालत है। हालांकि अब नई वार्डबंदी के हिसाब से नए वार्ड 11 के जीवन नगर व न्यू जीवन नगर को वार्ड-12 में शामिल किया गया है। ऐसे में वार्ड का चुनाव परिदृश्य भी बदल गया है। क्षेत्र छोटा होने के चलते लोगों को उम्मीद है कि अब वार्ड के लिए जारी कम बजट में भी उनकी समस्याओं का हल हो सकता है।
इंसेट
एक साल पहले कबीरपुर से आनंद सिनेमाघर तक जाने वाले मार्ग का पुनर्निर्माण किया गया था। इस मार्ग से इंटरलॉकिंग ब्लॉक उखाड़े गए थे। लोगों ने तारकाेल की सड़क बनाने की डिमांड की थी। - धर्मसिंह, वार्डवासी
इंसेट

पंचम नगर में गलियों का बुरा हाल है। सीवर ओवरफ्लो की समस्या होने के कारण सड़कें टूट रही हैं। नगर निगम की ओर से सड़कों के पुनर्निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-राजू, वार्डवासी

0
वार्ड में नगर निगम की ओर से विकास तो कराया गया है लेकिन सीवर समस्या एक बड़ा मुद्दा है। आज भी पंचम नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है।-चंद्रपाल, वार्डवासी


0
पांच साल के कार्यकाल में वार्ड में 25 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कराए गए। गलियों के निर्माण से लेकर सीवर लाइन डाली गई। पंचम नगर में गलियों के निर्माण को लेकर 17 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कराया जा चुका है।-संगीता सैनी, निवर्तमान पार्षद, पुराना वार्ड नंबर 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed