फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ward-12 reserved for BC-B category, women will contest elections

Sonipat News: वार्ड-12 हुआ बीसी-बी वर्ग के लिए आरक्षित, महिला ठोकेंगी चुनावी ताल

Thu, 26 Dec 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ward-12 reserved for BC-B category, women will contest elections
खरखौदा। नगरपालिका चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो चुकी है। सरकार की तरफ से प्रदेश स्तर पर निकाय चुनावों को अंजाम देने की तैयारी की गई है। सोमवार को हुए ड्रा के तहत वार्ड-12 को बीसी-बी वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है, यह वार्ड पहले से महिला वर्ग के लिए आरक्षित था। ऐसे में बीसी-बी वर्ग की महिला इस वार्ड से ताल ठोकेंगी।
विज्ञापन

खरखौदा नपा क्षेत्र की मतदाता सूची को अपडेट करते हुए अपलोड किया जा चुका है। इन पर दावे-आपत्ति दर्ज करवाने का 23 दिसंबर का ही आखिरी दिन था, जिसमें करीब दो सौ दावे-आपत्ति दर्ज की गई हैं। नगरपालिका के चुनाव को लेकर बीते वर्ष जनसंख्या के आधार पर वार्डों का ड्रा करवाया था। इनमें कुल 10 वार्ड आरक्षित किए गए थे, जिनमें से 5 वार्ड एससी वर्ग के लिए व 2 वार्ड बीसी-ए श्रेणी के व 3 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हुए थे। शहर के 16 वार्डों में से 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए थे। जबकि अब प्रदेश सरकार की तरफ से बीसी-बी वर्ग को भी आरक्षण दिए जाने पर सोमवार को सोनीपत में हुए ड्रा में वार्ड 12 को बीसी-बी के लिए आरक्षित कर दिया गया। यह वार्ड पहले से महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, ऐसे में अब बीसी-बी वर्ग की महिलाएं इस वार्ड से ताल ठोकेंगी। शहर की जनसंख्या के आधार पर इसका निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन


--

बीसी-बी के लिए वार्ड 12 आरक्षित हुआ है। इस वार्ड में पार्षद पद के लिए बीसी बी वर्ग की महिला उम्मीदवार होंगी। मतदाता लिस्ट पर मांगे गए दावे-आपत्तियों पर 200 आवेदन आए हैं, जिस पर बीएलओ की टीम फील्ड में उतार दी गई है। वहीं, एसडीएम खरखौदा इस मामले में सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज जून, सचिव, नगरपालिका खरखौदा

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed