फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voting will be held at 23 booths, 20,149 voters will directly elect the chairman for the first time.

Sonipat News: 23 बूथ पर होगा मतदान, 20,149 मतदाता पहली बार सीधे चुनेंगे चेयरमैन

Thu, 09 Jan 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 23 booths, 20,149 voters will directly elect the chairman for the first time.
खरखौदा। निर्वाचन आयोग की तरफ से नगरपालिका की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। शहर के 16 वार्ड में 20,149 मतदाता है। जिनमें से 10,644 पुरुष और 9,502 महिला मतदाता हैं। तीन मंगलामुखी मतदाता भी शामिल हैं। शहर के मतदाता पहली बार चेयरमैन का चुनाव करेंगे। अब राज्य चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव कराने की तिथि घोषित होना बाकी है। नगरपालिका चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो चुकी है। पिछली बार कराए गए चुनाव के दौरान 15 वार्ड बनाए गए थे। नई वार्डबंदी के बाद 16 वार्ड बनाए गए हैं। उसके आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। नपा चुनाव कराने के लिए वार्डबंदी के साथ आठ नए बूथ बनाए गए हैं। पहले हर एक वार्ड का एक ही बूथ हुआ करता था, जबकि अब 16 वार्ड के 23 बूथ बना दिए गए हैं। 20,149 मतदाता इन बूथों पर अपना मत डालकर शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। बूथों की संख्या बढ़ने से मतदाताओं को लाइन में खड़े रहकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

वार्ड मतदाता
1. एक बूथ 988
1 दो बूथ 952
2. एक बूथ 1220
3. एक बूथ 977
3 दो बूथ 518
4. एक बूथ 760

4 दो बूथ 720
5. एक बूथ 1311
5 दो बूथ 631
6. एक बूथ 783
6 दो बूथ 735
7. एक बूथ 1185
8. एक बूथ 611
9. एक बूथ 1264

9 दो बूथ 269
10. एक बूथ 268


11. एक बूथ 1302
12. एक बूथ 837

13. एक बूथ 1366
14. एक बूथ 679
15. एक बूथ 801
15 दो बूथ 848
16. एक बूथ 1124




-
16 वार्ड की मतदाता सूची को प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23 बूथ बनाए गए हैं। जिससे उन्हें वोट डालने के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े। इस बार 23 बूथ बनाए जाने से मतदाता बंट जाएंगे और जल्द मतदान कर पाएंगे।
विज्ञापन


- पंकज जून, सचिव, नगरपालिका, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed