{"_id":"66512b4f3777d9d2e50b48a8","slug":"voting-today-1777-lakh-voters-will-vote-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118709-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : मतदान आज, 17.77 लाख मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : मतदान आज, 17.77 लाख मतदाता करेंगे मतदान
Sat, 25 May 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा सीट की चौधरी के लिए चुनावी मैदान में डटे 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को 17 लाख 77 हजार मतदाता करेंगे। सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का लुभाने के लिए जोर लगाया। इसमें अब किस पार्टी के प्रत्याशी को कितनी कामयाबी मिलती है और किसके सिर चौधर का ताज सजेगा, इसका फैसला शनिवार को मतदाता अपने वोट से करेंगे। चुनावपरिणाम 4 जून को आएगा।
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल 1846 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें से 1260 मतदान केंद्र सोनीपत जिले की छह विधानसभाओं में तो 586 मतदान केंद्र जींद जिले की तीन विधानसभाओं में बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी और वीडियोग्राफी भी होगी। इससे अलग प्रशासन ने इस बार सोनीपत लोकसभा में कुल 35 मतदान केंद्र ऐसे बनाए हैं, जो विशेष होंगे। इनमें 22 मतदान केंद्र सोनीपत में तो 13 मतदान केंद्र जींद में बनाए गए हैं।
इस बार ऐसे नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मचारियों की ही ड्यूटी रहेगी। इन्हें सखी मतदान केंद्र का नाम दिया गया है। वहीं नौ मतदान केंद्र पर युवा कर्मचारी और आठ मतदान केंद्र पर दिव्यांग कर्मचारी ही ड्यूटी पर रहेंगे। सोनीपत जिले में 22 विशेष मतदान केंद्रों में से छह मॉडल पोलिंग स्टेशन, पांच सखी, छह युवा और पांच दिव्यांग कर्मचारियों की तरफ से संचालित किए जाएंगें।
विज्ञापन
जिले में कहां बनाए गए विशेष मतदान केंद्र
सखी बूथ :
विधानसभा क्षेत्र केंद्र संख्या मतदान केंद्र
गन्नौर 80 रौनक पब्लिक स्कूल, गन्नौर
खरखौदा 118 महिला महाविद्यालय, खरखौदा
सोनीपत 96 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, माॅडल टाउन
गोहाना 52 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
राई 25 ताऊ देवीलाल महिला महाविद्यालय, मुरथल
--
युवा कर्मचारियों के लिए बनाए बूथ
गन्नौर 83 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी केसरी
राई, खेवड़ा 80 राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल, खेवड़ा
खरखौदा, मटिंडू 113 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अशरफपुर मटिंडू
सोनीपत 194 इंडियन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
गोहाना 65 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
बरोदा, चिड़ाना 24 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिढ़ाना
--
दिव्यांग कर्मचारियों के लिए बनाए बूथ
गन्नौर 87 कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बहुउद्देशीय हॉल, गन्नौर
खरखौदा 63 राजकीय प्राइमरी स्कूल, मौजम नगर
सोनीपत 94 कार्यालय नगर निगम
गोहाना 85 बाल भारती विद्यापीठ, गोहाना
-- --
मतदान के लिए कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश देना आवश्यक
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन सभी प्रतिष्ठान व दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन आदेशों की पालना के लिए अलग से टीम तैनात की गई है। अगर कोई दुकानदार अथवा औद्योगिक प्रतिष्ठान संचालक अपने कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश नहीं देगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कहां कितने मतदाता करेंगे मतदान
सोनीपत लोकसभा में कुल मतदाता : 1777008
सोनीपत की छह विधानसभाओं में कुल मतदाता : 1196401
सोनीपत में पुरुष मतदाता : 641653
सोनीपत में महिला मतदाता : 554714
सोनीपत में मंगलामुखी मतदाता : 34
जींद की तीन विधानसभाओं में कुल मतदाता : 580607
जींद में पुरुष मतदाता : 311675
जींद में महिला मतदाता : 268922
जींद में मंगलामुखी मतदाता : 10
पहली बार मतदान करने वाले कुल युवा मतदाता : 43815
सोनीपत से पहली बार मतदान करने वाले युवा : 31200
जींद से पहली बार मतदान करने वाले युवा : 12615
100 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाता : 741
सोनीपत में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता : 527
जींद में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता : 214
85 वर्ष से अधिक आयु के कुल मतदाता : 22037
सोनीपत लोकसभा में विकलांग मतदाता : 13176