फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voters of four assembly constituencies will elect mayors, Rai, Kharkhoda and Ganaur will also play an important role along with Sonipat

Sonipat News: चार विधानसभाओं के मतदाता चुनेंगे मेयर, सोनीपत संग राई, खरखौदा व गन्नौर का भी रहेगा अहम रोल

Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Voters of four assembly constituencies will elect mayors, Rai, Kharkhoda and Ganaur will also play an important role along with Sonipat
सोनीपत। नगर निगम के मेयर उपचुनाव में चार विधानसभाओं के मतदाता मेयर के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना रही है। मेयर का चुनाव सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के अलावा खरखौदा, राई और गन्नौर विधानसभा क्षेत्रों के कुछ हिस्सों के मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

मेयर पद के इस उपचुनाव में कुल 2,94,362 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सबसे अधिक मतदाता 2,51,485 सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से हैं। खरखौदा विधानसभा के 23,021, राई विधानसभा के 17,658 और गन्नौर विधानसभा के 2,198 मतदाता भी इस चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है। कांग्रेस ने कमल दिवान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से राजीव जैन मैदान में हैं। दोनों ही उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत है और स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़ अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन

पंजाबी मतदाता निभाएंगे अहम भूमिका
इस चुनाव में पंजाबी मतदाताओं की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है। शहर में पंजाबी समुदाय का प्रभाव अच्छा-खासा है और परंपरागत रूप से यह मतदाता कांग्रेस और भाजपा के बीच विभाजित रहते हैं। हालांकि, इस बार कौन-सा प्रत्याशी उनका भरोसा जीतने में सफल होगा यह देखना दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेस ने झोंकी ताकत

सोनीपत मेयर उपचुनाव न केवल स्थानीय बल्कि राजनीतिक दलों के लिए भी महत्वपूर्ण है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में है। पंजाबी मतदाता इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। 2 मार्च को होने वाले मतदान के नतीजे यह तय करेंगे कि जनता किसे अपना अगला मेयर चुनती हैं।
चुनाव के मुख्य मुद्दे
स्थानीय विकास : सड़क जल निकासी और स्वच्छता प्रमुख मुद्दे हैं।
पार्टी की छवि : भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों का असर इस चुनाव पर पड़ सकता है।
जनता का रुझान : कांग्रेस की स्थानीय पकड़ और उम्मीदवार की छवि भी एक महत्वपूर्ण पहलू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed