{"_id":"69a309ade56ef7f7e1032c42","slug":"voter-list-of-municipal-wards-published-submit-claims-and-objections-by-7th-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150289-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम के वार्डों की मतदाता सूची प्रकाशित, 7 तक दावे-आपत्ति करें प्रस्तुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम के वार्डों की मतदाता सूची प्रकाशित, 7 तक दावे-आपत्ति करें प्रस्तुत
Sun, 01 Mar 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन शनिवार को कर दिया है। हरियाणा नगर निगम निर्वाचन नियमावली के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कार्यालयों को नामित किया गया है।
बताया कि संबंधित वार्डों के मतदाता निर्धारित स्थानों पर जाकर अपने नाम की जांच कर सकते हैं तथा आवश्यक संशोधन के लिए 7 मार्च तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
यहां किए जा सकेंगे दावा-आपत्ति
वार्ड संख्या 1 से 4 तक के लिए उप-मंडल अधिकारी (ना.), सोनीपत, वार्ड 5 से 9 तक के लिए प्रबंधक, सहकारी शुगर मिल, वार्ड 10 से 14 तक के लिए महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग, वार्ड 15 से 18 तक के लिए जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत तथा वार्ड 19 से 22 तक के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सोनीपत के कार्यालय में दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम सोनीपत के मतदाता सूचना एवं संबंध केंद्र (सीएफसी) में भी वार्ड 1 से 22 तक के मतदाताओं के लिए दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।