फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Voter awareness: 700 people became part of Amar Ujala's signature campaign

Sonipat News: मतदाता जागरूकता... अमर उजाला के हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने 700 लोग

Fri, 04 Oct 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness: 700 people became part of Amar Ujala's signature campaign
फोटो 21- सोनीपत के सुभाष चौक पर अमर उजाला की तरफ से मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान का हस
सोनीपत। 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए अमर उजाला की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वीरवार सुबह सुभाष चौक पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने हस्ताक्षर कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी को निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने और अपने रिश्तेदारों, दोस्तों व जानकारों को भी प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। हम सभी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराते हुए मतदान का महत्व बताया। वहीं, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। दोपहर तक चलाए गए अभियान में करीब 700 लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए जिले में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का वादा किया। हस्ताक्षर अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

बीमारी के बावजूद दिखाया जज्बा
सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल अहलावत इन दिनों कैंसर से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद गजब का जज्बा दिखाते हुए मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में अपने बेटे सिद्धार्थ अहलावत के साथ शामिल हुए। पिता-पुत्र ने न सिर्फ मतदान करने की शपथ ली, बल्कि हस्ताक्षर करते हुए दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
हस्ताक्षर अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता जयवीर गहलावत, पंचायत सचिव अशोक खत्री, रक्तवीर रविंद्र राठधना, अधिवक्ता आशीष वत्स, अधिवक्ता स्वाति, प्रवीण वर्मा, सरदार परमजीत सिंह, ट्रीमैन देवेंद्र सूरा, साइकिलमैन अरुण मलिक, अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राठी, सुरेंद्र पंवार, शेन अरोड़ा, हिंदी अध्यापक दिलबाग सिंह, अध्यापक दिनेश छिक्कारा, कोच अजय मलिक, बिशवे मंडल, युवाओं में दीपक, निधि, स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन से नीतिन जैन, सुरेश वत्स, हवा सिंह आंतिल, इनर व्हील स्वर्ण सोनीपत से विभा, सुमन खन्ना, सीमा मक्कड़, सुनीता, पुष्पा भुटानी, उषा भंडारी, रंजना कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed