{"_id":"658b18d9c66927a7fd0b04e9","slug":"vineshs-decision-surprised-despite-government-action-sonipat-news-c-197-1-snp1001-11458-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में रार : सरकार की कार्रवाई के बावजूद विनेश के फैसले ने चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में रार : सरकार की कार्रवाई के बावजूद विनेश के फैसले ने चौंकाया
Tue, 26 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 46: विनेश फोगाट।
सोनीपत। पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारिणी पर सवाल उठाने के बाद बेशक उसे खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी अब विनेश फोगाट मेजर ध्यानचंद खेल रत्न व अर्जुन अवाॅर्ड वापसी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। दो दिन पहले कार्यकारिणी के भंग किए जाने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिससे लग रहा था कि पहलवान सरकार के फैसले से खुश हैं, लेकिन अब विनेश की पोस्ट ने फिर से उनके मन में रही टिस को उजागर कर दिया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही धरना प्रदर्शन करने वाले पहलवान लगातार अपना विरोध जताते रहे हैं। अब 21 दिसंबर को हुए चुनाव में संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद से पहलवान लगातार सवाल उठा रहे थे। पहले साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का बड़ा कदम उठाया तो उसके एक दिन बाद ही बजरंग पूनिया ने दिल्ली में पीएम आवास के बाहर जाकर अपना पद्मश्री वहां फुटपाथ पर रख दिया था। हालांकि 24 दिसंबर को सरकार ने नई कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया था। जिससे पहलवानों के सकारात्मक दृष्टिकोण के संदेश सोशल मीडिया पर आए थे। लेकिन अब मंगलवार शाम के समय विनेश फोगाट ने अचानक सभी चौंका दिया। विनेश ने कहा कि वह अपना खेल रत्न अवार्ड व अर्जुन अवार्ड वापस लौटा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पहले बजरंग और अब विनेश के कदम से खेल प्रेमी निराश
सोनीपत में रह रहे ओलंपियन बजरंग पूनिया व विनेश फोगाट अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करते रहे हैं। उनके पदक जीतकर लौटने पर खेल प्रेमी भी उनका दिल खोलकर स्वागत करते थे। अब अचानक बजरंग पूनिया व विनेश के पदक लौटाने की घोषणा से खेल प्रेमियों में काफी निराशा है।
विज्ञापन
विनेश की उपलब्धियां
-वर्ष 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
-वर्ष 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीता।
-वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
-वर्ष 2014, 2018 व 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक
- प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी।
चार वर्ष के अंतराल में मिले थे दोनों अवाॅर्ड
विनेश फोगाट ने अर्जुन अवाॅर्ड व मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवाॅर्ड लौटाने की घोषणा की है। उन्होंने वर्ष 2016 में अर्जुन अवाॅर्ड व वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवाॅर्ड मिला था।