फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers stage a sit-in protest, alleging the use of substandard materials in road construction.

Sonipat News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री डालने का आरोप, धरने पर बैठे ग्रामीण

Sat, 26 Sep 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers stage a sit-in protest, alleging the use of substandard materials in road construction.
फोटो: : सोनीपत के बड़वासनी से ट्रिपल आईटी किलोहड़द सड़क पर पहरा लगाकर ग्रामीणों के साथ बैठे जि - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बड़वासनी से आईआईआईटी किलोहड़द तक बन रही सड़क में निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप में ग्रामीणों में रोष है। निर्माण के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। ग्रामीण लाठियां लेकर सड़क पर पहरा दे रहे हैं, ताकि ठेकेदार दोबारा चोरी-छिपे निर्माण या मरम्मत का काम न कर सके।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मिट्टी के ऊपर ही निम्न स्तर की सामग्री डालकर सड़क बनाई गई है। शिकायत के बावजूद अधूरे कार्य को ठेकेदार ने कथित तौर पर पूरा कर दिया। शाम को कैंटर में सामग्री लाकर सड़क की दोबारा मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद मजदूर वहां से चले गए।
विज्ञापन

संजय बड़वासनी ने सड़क निर्माण में अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क को उखाड़कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से दोबारा नहीं बनाया जाता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सुरजीत, रविंद्र, वीरेंद्र, संदीप और कुलदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed