फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers of Thana Kalan have been yearning for water for 10 days

Sonipat News: पानी के लिए 10 दिन से तरस रहे थाना कलां के ग्रामीण

Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Thana Kalan have been yearning for water for 10 days
फोटो 11: सोनीपत के गांव थाना कलां में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए खरखौदा स्थित जनस्वास्थ्य वि
खरखौदा। गांव थाना कलां के लोगों को इन दिनों पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव की 7000 आबादी दस दिन से एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान है। वहीं दूसरी ओर तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जिससे हालात और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगाए गए दो ट्यूबवेल में से एक छह वर्षों से खराब पड़ा है, जबकि दूसरे में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल अस्थायी तौर पर ट्यूबवेल को चालू कर काम चलाया जा रहा है, जिससे नियमित आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले लगाई गई मोटर जल चुकी है। न तो उसे बदला गया और न ही वापस किया गया है। 10 दिन पहले मुख्य पाइपलाइन टूट गई, जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं की गई है। इससे जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का जलघर भी जर्जर स्थिति में है। यहां न तो स्टोरेज टैंक ठीक है और न ही जल शुद्धिकरण के लिए कोई उपयुक्त व्यवस्था है। ऐसे में लोगों को अस्वच्छ पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का डर है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वे 7 अप्रैल को आयोजित समाधान शिविर में भी शिकायत दे चुके हैं, मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि विभाग हर बार केवल औपचारिकता करता है।

फोटो 11: सोनीपत के गांव थाना कलां में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए खरखौदा स्थित जनस्वास्थ्य वि

फोटो 11: सोनीपत के गांव थाना कलां में पेयजल किल्लत के समाधान के लिए खरखौदा स्थित जनस्वास्थ्य वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed