फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers of Kundal protest against sending bill in lieu of drinking water

Sonipat News: पेयजल की एवज में बिल भेजने का कुंडल के ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kundal protest against sending bill in lieu of drinking water
गांव कुंडल में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल के बदले में बिल भेजने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से उन्हें यह सुविधा मुफ्त में मुहैया करवाया जा रही थी। अब गलत तरीके से पेयजल के बिल भेजकर इसका भुगतान करने को कहा जा रहा है, जबकि ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर खरखौदा से पेयजल पाइप लाइन दबवाने के साथ ही एक की-मैन को रखा हुआ है।
विज्ञापन

कुंडल निवासी अशोक, चांदबीर, विनोद, नरेश, बलवान व ओमकार ने कहा कि ग्राम पंचायत ने अपने स्तर पर गांव में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाइन खरखौदा जल घर से गांव तक दबवाई थी, जबकि हाल समय में जो की-मैन पेयजल सप्लाई कर रहा है, उसका खर्च भी पंचायत ही वहन कर रही है। वहीं अब उन्हें फोन पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैसेज के माध्यम से पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इन बिलों को नहीं भरने का फैसला लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण आंचल में पेयजल की सुविधा मुफ्त में ही दी जा रही थी, लेकिन अब लोगों को करीब 15-15 सौ रुपये के बिल भेजे गए हैं, जो कि ठीक नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए बिलों को लेकर उनमें रोष है। वह इन बिलों का भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण आंचल में वर्ष 2016 से ही बिल भेजे जा रहे हैं, लेकिन उपभोक्ता इन बिलों को नहीं भर रहे थे। अब सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गया है। ऑनलाइन माध्यम से ही बिल भेजे जा रहे हैं। गांव रोहट सहित अन्य कई गांवों में बिलों का भुगतान किया गया है। यदि किसी गांव के ग्रामीणों को कोई समस्या है तो वह उनसे बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed