{"_id":"65b68f11feb91cbcd20391c4","slug":"villagers-mobilized-against-construction-of-plastic-granule-plant-sonipat-news-c-197-1-snp1003-112957-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लास्टिक दाना प्लांट निर्माण के खिलाफ ग्रामीण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लास्टिक दाना प्लांट निर्माण के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
Sun, 28 Jan 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल थाने में केमिकल प्लास्टिक दाना प्लांट के निर्माण के खिलाफ पहुंचे हसनपुर के ग्रा
सोनीपत। गांव हसनपुर के पास लगने वाले केमिकल प्लास्टिक दाना प्लांट के निर्माण के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीण रविवार को बड़ी संख्या में मुरथल थाने में पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी जसपाल सिंह को शिकायत सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन को गांव के लोगों की बिना सहमति से प्राइवेट केमिकल प्लास्टिक दाना प्लांट को एक लंबी अवधि के लिए पट्टे पर दिया है। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन पहले प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो इस बात का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इस तरह का प्लांट लगने से न सिर्फ आबोहवा दूषित होगी, बल्कि आसपास के खेतों में फसलें प्रभावित होंगी। उन्होंने आशंका जताई कि केमिकल प्लास्टिक दाना प्लांट के चालू होने के बाद भूमिगत जल खराब होने से गांव में कई तरह की बीमारियां भी फैल सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि जल्द निर्माण कार्य को रुकवाया जाए और मामले की जांच की जाए।
इस दौरान सूरजभान, शिशपाल, सुरेंद्र सिंह, धनसिंह, बलबीर, बलराम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।