फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   villagers locked school in Village Juan of Sonipat

Sonipat: प्री बोर्ड के लिए नहीं दिए जा रहे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका, ग्रामीणों ने स्कूल को जड़ा ताला

Tue, 19 Dec 2023 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 01:30 PM IST
सार

ग्राम पंचायत जुआं के सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि प्राचार्य का व्यवहार ठीक नहीं है। जब से प्राचार्य इस स्कूल में आई हैं, तब से छात्राओं की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। स्कूल में शौचालयों तक के गेट नहीं है।

विज्ञापन
villagers locked school in Village Juan of Sonipat
मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के बावजूद सोनीपत के गांव जुआं स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को न प्रश्नपत्र दिए जा रहे हैं और ना ही उत्तर पुस्तिकाएं। हालात यह हैं कि अध्यापिकाओं को ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखने पड़ रहे हैं। छात्राएं अपनी कॉपियों से पेज फाड़कर उन पर उत्तर लिख रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी यही हालात रहे तो छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य से की। उन्होंने भी जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो छात्राएं स्कूल से बाहर आ गई और अभिभावकों को इस बारे में अवगत कराया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल का गेट बंद कर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


गांव जुआं स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं नहीं मिलने पर छात्राओं के अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। गेट पर बैठी छात्राओं व ग्रामीणों ने प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों के स्कूल के गेट पर ताला जड़ने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने प्राचार्य के व्यवहार व छात्राओं को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि या तो प्राचार्य का तबादला किया जाए, अन्यथा वह अपने बच्चों को स्कूल में नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जुआं के सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि प्राचार्य का व्यवहार ठीक नहीं है। जब से प्राचार्य इस स्कूल में आई हैं, तब से छात्राओं की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। स्कूल में शौचालयों तक के गेट नहीं है। पहले भी प्राचार्य के खिलाफ अनेकों शिकायतें आई हैं, उनके व्यवहार से गुस्साए ग्रामीण पहले भी स्कूल पर ताला जड़ चुके हैं।


गांव जुआं में कन्या स्कूल पर ग्रामीणों की तरफ से ताला जड़ने की सूचना मिली है। मौके पर जा रहे हैं, ग्रामीणों व प्राचार्य से बातचीत करने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। - सरोज बाल्याण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed