Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers distressed by clogged drains and contaminated water pooling in the lanes of Gumad.

Sonipat News: गुमड़ में नालियां जाम, गलियों में भरे दूषित पानी से ग्रामीण परेशान

Mon, 06 Jul 2026 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 04:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers distressed by clogged drains and contaminated water pooling in the lanes of Gumad.
फोटो : सोनीपत के गांव गुमड़ की गलियों में दूषित पानी भरने से नाराज ग्रामीण रोष प्रकट करते हुए।
गन्नौर। गांव गुमड़ में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गलियों में दूषित पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण कर्मबीर, कृष्ण, नरेश, अशोक और सोनू ने बताया कि जलभराव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि गांव की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नालियों की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed