{"_id":"65c1231490b92435340edc47","slug":"villagers-demonstrated-to-demand-opening-of-road-in-the-village-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113335-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों ने गांव में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों ने गांव में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोहाना के लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते गांव कथूरा के ग्रामीण। संवाद
गोहाना। गांव कथूरा के ग्रामीणों ने सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर गांव में अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांग की है कि उन्हें गांव में रास्ता उपलब्ध कराया जाए। जिससे वह अपने घरों तक आसानी से पहुंच सके।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कालिया पाना का मुख्य रास्ता बंद हो गया है। जिससे उनका आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गली में एक ग्रामीण का प्लाॅट है, उसने अपना कब्जा ले लिया है। जबकि एक ग्रामीण ने गांव की गली में मकान बनाया हुआ है। जो अब गली के लिए रास्ता नहीं दे रहा है। इस संबंध में उन्होंने सरपंच से भी शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके घरों तक जाने का रास्ता दिया जाए। इस मौके पर अमित, संदीप, सोनू, फुलकुमार, धर्मवीर, नरेश, संजय, अनिल, मेहर सिंह, अंकित व उमेश मौजूद रहे।