फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers appeal to DC, awaiting plot registration and possession.

Sonipat News: प्लाट की रजिस्ट्री-कब्जे का इंतजार, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार

Thu, 10 Sep 2026 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers appeal to DC, awaiting plot registration and possession.
जिला उपायुक्त से मांग करने जिला मुख्यालय पहुंचे सोहटीवासी।
खरखौदा। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र घोषित सोहटी गांव के ग्रामीणों ने करीब एक साल से प्लाटों की रजिस्ट्री और कब्जा नहीं मिलने पर जिला उपायुक्त से गुहार लगाई। सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और डीसी, डीडीपीओ व जिला परिषद के सीईओ से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को जल्द योजना का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कमेटी ने सर्वे और ड्रा की प्रक्रिया पूरी कर 158 लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाट आवंटित किए हैं। लाभार्थियों ने एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कराया। उनके नाम वाली ड्रा सूची, प्लाट नंबर और अधिकारियों के हस्ताक्षर वाले आवंटन पत्र भी जारी हो चुके हैं। ग्राम सभा से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर खरखौदा सिविल कोर्ट में मामला विचाराधीन था। 14 अगस्त 2026 को कोर्ट ने 157 पात्र लाभार्थियों की रजिस्ट्री और कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए भी जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि डीसी ने दस्तावेज देखने के बाद जल्द प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed