{"_id":"64e110ee2253ee469c026db4","slug":"villager-dies-due-to-falling-balcony-of-under-construction-house-sonipat-news-c-197-1-snp1003-4759-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से ग्रामीण की मौत
Sun, 20 Aug 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का गिरा हुआ छज्जा। स्रोत: परिजन
गोहाना। गांव कथूरा में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिर गया। इससे मकान मालिक व एक ग्रामीण घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को रोहतक के पीजीआई ले जाया गया। जहां मकान मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि ग्रामीण सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। सूचना पर बरोदा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव कथूरा निवासी सुरेंद्र नरवाल मकान का निर्माण करा रहे हैं। इस मकान में दुकान किराये पर लेने के लिए ग्रामीण सुरेंद्र कुमार भी पहुंच गए। इस दौरान मकान का छज्जा सुरेंद्र नरवाल व सुरेंद्र कुमार (54) पर गिर गया। पीजीआई उपचार के दौरान सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। हादसे की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया।