फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   village secretary, examination, security

ग्राम सचिव पद के लिए 4504 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 3686 गैर हाजिर रहे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही

Sun, 10 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
village secretary, examination, security
मुरथल अड्डा स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा देने के लिए प्रवेश करती परीक्षार्थी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के 9 शिक्षण संस्थानों में बने 20 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को पंचायत विभाग के ग्राम सचिव पद की परीक्षा कराई गई। शनिवार को दो सत्र में यह परीक्षा हुई। 4504 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 3686 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के लिए 8190 परीक्षार्थियों को पहुंचना था। इस दौरान निगरानी के कड़े प्रबंधन रहे। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी व जैमर लगाने के साथ ही आसपास धारा-144 लागू कर फोटो कापी की दुकानें तक बंद रखी गई। वहीं, फ्लाइंग स्क्वायड की नौ टीम भी निरंतर परीक्षा केंद्रों को निरीक्षण करती रही। परीक्षा केंद्रों के आसपास के रास्तों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में 4095 आवेदकों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, लेकिन लिखित परीक्षा 2192 परीक्षार्थियों ने ही दी। प्रात:कालीन सत्र में 1903 आवेदक अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र के लिए 4095 आवेदकों को ही लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन 2312 ने ही परीक्षा दी। जबकि 1783 गैर हाजिर रहे। ग्राम सचिव पदों की लिखित परीक्षा रविवार को भी 20 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में रहे परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के कड़े प्रबंधन किए गए थे। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी और जैमर लगाए गए थे। परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाई गई। इसके साथ ही आइडी कार्ड पर लगे फोटो का मिलान किया गया। साथ ही निगरानी के लिए गठित 9 फ्लाइंग स्क्वायड भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू पहले ही कर दी गई थी। आसपास फोटो कापी की दुकानें भी बंद रही। साथ ही बिना मास्क के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मंगलसूत्र, बिंदी व सिंदूर में छूट तो नथनी, पायल व कंगन निकलवाए बाहर
परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। हर सेंटर पर पहले तो मुख्य द्वार पर ही जांच के बाद परीक्षार्थी अंदर भेजे गए। अंदर एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी ने इनकी जांच की। शनिवार को परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थी अंगूठी, चैन, बालियां, नथुनी, बेल्ट, पायल आदि पहनकर भी परीक्षा केंद्र में नहीं सके। महिलाओं को सिर्फ मंगलसूत्र, बिंदी व सिंदूर लगाकर परीक्षा केंद्र में जाने दिया गया। कोरोना संक्रमण को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के कारण परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिसके बाद उनकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। कई चरणों की सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षार्थी को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी कराई गई।

बनी रही जाम की स्थिति
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। विशेषतौर पर परीक्षा समाप्त होने पर गीता भवन चौक, सुभाष चौक, छोटूराम चौक, देवी लाल चौक, मुरथल अड्डा चौक पर जाम की स्थिति रही। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed