फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vikas of Khewra won gold with a long jump of 6.29 meters

Sonipat News: खेवड़ा के विकास ने 6.29 मीटर लंबी कूद लगा जीता सोना

Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Vikas of Khewra won gold with a long jump of 6.29 meters
सोनीपत। राजधानी दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में सोनीपत के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी विकास चौहान ने 6.29 मीटर लंबी कूद लगाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। लंबी कूद स्पर्धा में विकास को राजस्थान के खिलाड़ी से कड़ी टक्कर मिली। उन्होंने 6.28 मीटर लंबी कूद के साथ रजत पदक प्राप्त किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विकास ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बार खेलो इंडिया पैरा गेम्स आयोजित किए गए हैं। इसमें सोनीपत के पैरा खिलाड़ी भी मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरे हैं। पैरा राष्ट्रीय खेलों में देशभर से करीब 1400 खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं, इनमें प्रदेश के करीब 200 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स की लंबी कूद स्पर्धा में सोनीपत के गांव खेवड़ा निवासी विकास चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। विकास ने अपने शुरुआती प्रयासों में 6.25 मीटर लंबी छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर थे, लेकिन उन्होंने इसमें सुधार करते हुए अंतिम प्रयास में 6.29 मीटर लंबी कूद लगाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। साथी खिलाड़ियों ने विकास की उपलब्धि पर बधाई दी। विकास के पदक जीतने पर गांव में भी जश्न का माहौल है। विकास ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, बेहतर प्रशिक्षण व कड़ी मेहनत को दिया है। विकास के किसान पिता सूरत सिंह व गृहिणी माता मंजू देवी लाडले की सफलता पर फूले नहीं समा रहे।
विज्ञापन

करंट से गंवा दिया था हाथ

पिता सूरत सिंह ने बताया कि विकास जब करीब 8 साल के थे तब 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से बायां हाथ गंवाना पड़ा था। खेलों में बचपन से ही रूचि थी। एक हाथ नहीं रहने से वह मायूस हो गया था, लेकिन कभी हार नहीं मानी। कुछ साल पहले गांव के ही राजकुमार ने पैरा गेम्स में प्रतिभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद लंबी कूद का अभ्यास शुरू किया। कड़ी मेहनत के बल पर आज खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed