फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vice Chairperson of Women's Commission inspected the one stop center

Sonipat News: महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Tue, 02 Jul 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vice Chairperson of Women's Commission inspected the one stop center
सोनीपत के सखी वन स्टॉप सेंटर में शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल। सं
सोनीपत। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने मंगलवार को सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रशासक अंशु जैन से यहां मिलने वाली सुविधाओं व यहां रह रही महिलाओं के बारे में जानकारी ली और दो मामलों की सुनवाई भी की।
विज्ञापन

पहले मामले में बहालगढ़ निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी ससुराल जाना चाहती है, लेकिन उनके ससुराल वाले उन्हें ले जाने से मना कर रहे हैं। उपाध्यक्ष ने पीड़ित महिला के ससुराल पक्ष से बातचीत कर पुलिस अधिकारियों व केंद्र प्रशासक को ससुराल वालों पर संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए। दूसरे मामले में केंद्र प्रशासक ने बताया कि एक लड़की ने डायल 112 पर कॉल की थी कि वह शादी नहीं करना चाहती और उनके घर वाले उनकी मर्जी के खिलाफ शादी कर रहे हैं। इस पर उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने लड़की के माता-पिता को समझाने की बात कहीं। साथ ही लड़की अपना नंबर देते हुए सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टाप सेंटर में हिंसा की शिकार महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। लोगों में इस बारे में जागरूकता होगी तो जरूरतमंद महिलाएं जरूरत पड़ने पर सेंटर का लाभ उठा सकेंगी। महिलाएं व बच्चे मदद के लिए हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि सखी सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, तेजाब पीड़ित, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर क्राइम, अपहरण व दहेज संबंधी मामलों में महिलाओं को तत्काल मदद मुहैया करवाई जाती हैं। साथ ही उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श व काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
राई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने राई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयुक्त सितेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला में महिला सुरक्षा को लेकर बातचीत की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिला में महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता है। अगर कहीं से भी महिला उत्पीड़न को लेकर शिकायत आती है, उस पर तुरंत कार्यवाही करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed