{"_id":"6931e96da4ae1881fc0524d8","slug":"verification-of-agricultural-equipment-received-on-subsidy-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146238-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनुदान पर मिले कृषि यंत्रों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनुदान पर मिले कृषि यंत्रों का किया सत्यापन
Fri, 05 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। वीरवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने उनका भौतिक सत्यापन किया। टीम ने आईटीआई चौक से मटिंडू रोड, खरखौदा बाईपास क्षेत्र में 61 सुपर सीडर, दो-दो मल्चर व जीरो-टिलेज मशीन की जांच की।
खंड कृषि अधिकारी डाॅ. रवींद्र दहिया ने बताया कि सत्यापन होने के बाद अनुदान की प्रथम किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य कृषि यंत्रों के उपयोग से पराली जलाने पर रोक लगाना और फसल अवशेषों का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
टीम में विषय विशेषज्ञ डाॅ. राहुल सैनी, सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक दीपक धीमान व दीपक दहिया, कृषि पर्यवेक्षक रघुराज सिंह दहिया, हरेंद्र सिंह, अजय और राहुल शामिल रहे।