फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicles will gallop on Murthal Road, reconstruction started with Rs. 6 crores

Sonipat News: मुरथल रोड पर सरपट दौड़ेंगे वाहन, छह करोड़ से पुनर्निर्माण शुरू

Thu, 22 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will gallop on Murthal Road, reconstruction started with Rs. 6 crores
सोनीपत। मुरथल रोड पर वाहन जल्द सरपट दौड़ते नजर आएंगे। मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही सड़क किनारे बारिश के दौरान पानी की निकासी को लेकर नाला का भी निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुरथल रोड पर हालात काफी बिगड़ चुके थे। किसी मंत्री या बड़े नेता के आगमन पर जरूर सड़क पर पैचवर्क कर लीपापोती कर दी जाती थी। सड़क का निर्माण न होने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। मुरथल रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से सोनीपत शहर में प्रवेश करने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। लोग कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग कर चुके थे। इस पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से मुरथल रोड की 5.75 किलोमीटर सड़क का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। इसके बाद अब मुख्यालय की ओर से 6 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जलनिकासी के लिए बनाए जा रहे नाले
अधिकारियों का कहना है मुरथल रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। अग्रसेन चौक से लेकर ड्रेन नंबर छह तक और मुरथल औद्योगिक क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 तक जलनिकासी के लिए नाले भी बनाए जा रहे हैं। टूटी सड़क पर नई लेयर बिछाकर सड़क को चकाचक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुरथल रोड का पुनर्निर्माण 6 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। जलनिकासी के लिए नाले बनाए जा रहे हैं। सड़क की लेयर उखाड़कर नई बनाई जाएगी। इससे चालक अपने वाहनों को सरपट दौड़ा सकेंगे। नाले बनने के बाद बारिश के दौरान सड़क पर पानी नहीं भरेगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed